शहर की शोर-शराबे वाली गलियां अब पीछे छूट चुकी थीं। आर्यन की गाड़ी हाईवे की सन्नाटे भरी सड़क पर दौड़ रही थी। बाहर अंधेरा गहरा था, और केवल गाड़ी की हेडलाइट्स आगे का रास्ता दिखा रही थीं। गाड़ी के अंदर का माहौल भी उतना ही रहस्यमयी था। एक हल्का रोमांटिक म्यूजिक बज रहा था, लेकिन आराध्या के दिल की धड़कन उस म्यूजिक से कहीं ज़्यादा तेज़ थी।
"आर्यन... प्लीज बताइए न, हम कहाँ जा रहे हैं?" आराध्या ने बेताबी से पूछा। "फार्महाउस पार्टी तो शहर के पास होनी चाहिए थी, हम तो बहुत दूर आ गए हैं।"







Write a comment ...