अपने कमरे में पहुँचकर सिया ने सबसे पहले अंदर से दरवाज़ा लॉक किया। उसने एक गहरी साँस ली और बालकनी के पास रखी स्टडी टेबल की तरफ बढ़ गई। उसने अपना लैपटॉप ऑन किया और पासवर्ड डालकर स्क्रीन खोल ली।
उसकी उंगलियाँ कीबोर्ड पर तेज़ी से चलने लगीं। वह ओबेरॉय साम्राज्य की अंदरूनी डिटेल्स, विदेशी इन्वेस्टमेंट्स और कुछ गुप्त फाइलों के रिकॉर्ड्स खंगालने में जुट गई। जब भी सिया अपने किसी मिशन या काम में डूबती थी, तो समय का अंदाज़ा ही नहीं रहता था। देखते ही देखते दोपहर से ढलकर शाम हुई और रात का अंधेरा पूरे हवेली पर छा गया।



















Write a comment ...