आलीशान विला की रोशनी और संगीत की गूँज में आज माहौल बेहद खुशनुमा था। आज रूही का अठारहवाँ जन्मदिन था। घर का बड़ा हॉल गुब्बारों, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। शहर के कई नामचीन मेहमान, रिश्तेदार और रूही के दोस्त इस खास मौके पर मौजूद थे।
हॉल के बीचों-बीच रखे एक बड़े टेबल पर चार तल का खूबसूरत चॉकलेट केक रखा हुआ था। रूही ने हल्के गुलाबी रंग की एक सुंदर फ्रॉक पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही थी। उसके एक तरफ उसकी माँ सुप्रिया खड़ी थीं और दूसरी तरफ उसके स्टेप डैड विक्रम। विक्रम ढलती उम्र के बावजूद बेहद मेंटेन, लंबे और रोबदार व्यक्तित्व के मालिक थे।




















Write a comment ...